वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। लोहता पुलिस ने प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को धन्नीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कन्हई सराय निवासी शमशेर, सोनू, नसीम हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, रवि गोड़, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, जुबेर खान तथा धनेश्वर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...