मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- गांव शिवपुरी में कुछ दिन पूर्व एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। गांव शिवपुरी में 18 दिसम्बर को मामूली विवाद के बाद देवेन्द्र पुत्र राजपाल को गांव के ही समसपाल व उसके पुत्र सनी व राहुल ने धारदार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजकर घायल के पिता राजपाल की तहरीर पर तीनों हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।शनिवार को उक्त मामलें में पुलिस ने हमलावर सनी पुत्र समरपाल को गांव के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...