युवक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट का आरोप, रिपोर्ट
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। विभूतिनगर निवासी वंदना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 मई की शाम बिलग्राम चुंगी के पास उनके बेटे दीपेंद्र उर्फ दीपू सिंह को बुलाकर राहुल वर्मा समेत कई लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर सोने की चेन, अंगूठी और तीन हजार रुपये भी लूट ले गए तथा मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- माडा कॉलोनी के युवक की पीट कर पसली तोड़ी, एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- हरिद्वार में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, 15 पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.