सहारनपुर, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला कर पसली तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार के मई खुर्द निवासी अमित कुमार पुत्र ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जनवरी को दोपहर करीब चार बजे वह अपनी ससुराल से अपने गांव लौट रहा था। जब वह ग्राम पहांसू के पास पहुंचा, तभी अमित पुत्र पारस निवासी ग्राम पहांसू ने अपनी मोटरसाइकिल उसके सामने अचानक रोक दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसकी एक पसली टूट गई। शोर मचाने पर आसपास से राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह पीड़ित को बचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.