जौनपुर, फरवरी 10 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के डोभी मोहल्ला में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी सोंधी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोभी मोहल्ला निवासी नूरमोहम्मद का आरोप है कि उसके पुत्र 25 वर्षीय सुल्तान खान पर चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और सरिया से हुए हमले में सुल्तान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों में डोभी मोहल्ला निवासी इस्तेयाक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.