काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके साले के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला बिजनौर के थाना रेहड के ग्राम केहरीपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र प्रगट सिंह ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि होली के पर्व पर वह अपनी ससुराल ग्राम करनपुर आया हुआ था। दोपहर को उनका साला निशान सिंह पुत्र जसवंत सिंह किसी काम से ग्राम प्रधान करनपुर के घर के सामने से जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे किशन, बबली पुत्र अनिल और अनिल के भाई विशाल ने अपने साथियों के साथ निशान पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.