आगरा, मार्च 12 -- सदर में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को घेर कर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर पिस्टल तान दी। मारपीट में पीड़ित और उसके साले को चोटें आई हैं। नगला कली निवासी गौरव की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरव ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को उसका चमन से झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को लेकर छह मार्च को आरोपित ने उसके परिचित से कॉल कराया। उसे सेवला स्थित कैला देवी हलवाई की दुकान पर बुलाया। गौरव के अनुसार वह उस समय अपनी ससुराल नैनाना ब्राह्मण में था। शाम करीब आठ बजे जब वह अपने साले अनिल पुत्र प्रेम सिंह के साथ कैला देवी हलवाई की दुकान के पास पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे चमन, रोहित, टीटी, देव, संजय, भारत और बृजलाल समेत छह सात अन्य लोगों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.