कानपुर, मई 27 -- कानपुर। चकेरी में पुरानी खुन्नस में दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार निवासी मिलन गौतम के मुताबिक 24 मई की शाम को वह अनन्या लाइब्रेरी के पास पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाए शिवा, दिव्यांशु राजपूत समेत 15 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर सिर पर लोहे की रॉड मार लहूलुहान कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आदेश पर रिपोर्ट कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...