गंगापार, मार्च 8 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के नचना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक यादव रविवार को घर के पीछे स्थित खेत की ओर गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही राजू यादव, मनोज यादव, राहुल यादव, शिवम यादव, गजराज यादव, राजमार्ग यादव सहित एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में अशोक यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.