बहराइच, फरवरी 26 -- कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज थानाक्षेत्र में बैराकाजी गांव में बुधवार रात मस्जिद में तरावीह खत्म होने पर घर आ रहे युवक पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमलाकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बचाने आए लोगों पर भी ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई गई। जिसके चलते एक युवक बेहोश हो गया। एक युवक की हालत नाजुक बनी देख सीधे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने असलहों से फायर होने की बात से इनकार किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कैसरगंज थाने के बैराकाजी निवासी एसबीआई के बीसी संचालक समाल अहमद (40) पुत्र अली अहमद बुधवार रात वह गांव स्थित मस्जिद में तरावीह पढ़ने आए थे। बुधवार रात लगभग 9:45 बजे वह तरावीह खत्म होने पर वह अन्य रोजेदारों के साथ मस्जि...