युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा
बुलंदशहर, जून 22 -- नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का ब्रेसलेट भी छीन लिया गया। नगर पुलिस ने मामले में तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में आवास विकास कॉलोनी प्रथम निवासी पीड़ित के पिता सत्यवीर सिंह, जो स्वयं एक अधिवक्ता हैं, ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र हर्ष चौधरी 18 जून की शाम करीब 6:30 बजे एक नर्सिंग होम से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अंकित निवासी गांव जसनावाली, राजीव निवासी आगरा, हार्दिक निवासी आवास विकास कॉलोनी और 8-10 अज्ञात हमलावरों ने हर्ष की बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनके बेटे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.