गाजीपुर, अप्रैल 27 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में रविवार की रात एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद निवासी सैफ रविवार की रात में स्थानीय चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रिजवान पुत्र पप्पू खान अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए सैफ पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी, डंडा, हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से उसे बुरी तरह पीटा। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे सैफ के भाई अरशद खान ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। हमले में सैफ के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.