लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ। ठाकुरगंज के कंघीटोला निवासी सत्यम श्रीवास्तव ने पांच लोगों पर चाकू और ईंट पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सत्यम ने बताया कि 18 जून को रात दस बजे वह जानकीपुरम से घर आ रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाए बैठे उमाशंकर कश्यप, सूरज कश्यप, गोलू, लाला और पवन ने रंजिश के चलते उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महिला के कपड़े फाड़े, विरोध पर वकील को पीटा लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता श्याम नारायण मिश्रा ने नीरज अवस्थी और उसकी पत्नी श्वेता पर महिला के कपड़े फाड़ने और विरोध पर उन्हें पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। श्याम ने बताया कि बीती 16 जून की रात 10 बजे आरोपी दंपति पड़ोस में रहने वाली एक महिला को ...