युवक पर जानलेवा हमला, नामजद आरोपी पर केस दर्ज
अयोध्या, जून 17 -- तारुन। थाना तारुन क्षेत्र के केवलापुर उर्फ तकमीनगंज में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह 14 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे चाय पीने के लिए तकमीनगंज चौराहे जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही शिव चरण उर्फ बब्लू ने उन पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से जान बचाया। यह भी पढ़ें- युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस पीड़ित ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी के साथ 2-3 अन्य लोग भी मौजूद थे। जिन्हें वह पहचान नहीं सका। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.