दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। लहेरियासरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभंडा में सोमवार की देर शाम एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 22 वर्षीय भोला कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वह मोरो निवासी विमलेश कुमार झा का पुत्र है। भोला वर्तमान में हाउसिंग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। उसके अनुसार, सोमवार की सुबह ही करीब सात बजे किसी बात को लेकर उसकी विक्की नाम के युवक से कहासुनी हुई थी। इसके बाद शाम में भोला अभंडा से घर लौट रहा था। इसी दौरान विक्की ने उसे अभंडा में देख लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि विक्की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भोला की पीठ और सिर पर डायगर (धारदार हथियार) से हमला किया। हमले में भोला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.