रामपुर, मार्च 24 -- बहन के घर जा रहे युवक को रास्ते मे रोक कर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था मे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम नवाब नगर मझरा निवासी नंदकिशोर का पुत्र मुकेश 22 मार्च की शाम करीब 4 बजे पैदल थाना टांडा के करखेड़ा गांव अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में गांव के जाफर, गुड्डू, अरमान, नवाब और मेराज ने युवक को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। युवक ने विरोध करते हुए गाली देने से मना तब आरोपियों ने मारपीट शुरू करदी।आरोप है कि आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, जबकि गुड्डू ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.