रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अरविंद अरविंद पुत्र मुन्ना लाल अपने साथी सूरज पटेल के साथ गंगापुर रोड स्थित लाहोरिया ट्रेडर्स के पास खड़ा था। आरोप है कि विवेक परगई, रोहन दफौटी और उनके कुछ साथी बिना कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने पर सूरज को भी पीटा गया। इस दौरान विवेक ने अरविंद के सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवेक, रोहन समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.