युवक पर जमीन विवाद में पड़ोसी ने किया हमला
फरीदाबाद, जुलाई 1 -- पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना अंतर्गत किशोरपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 दिन बाद एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरपुर के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ब्रज की परिक्रमा लगाने गए हुए थे। गत 9 जून को उनके घर से फोन आया कि गांव के ही देशराज ने उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। सुनील ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गए, जिसके बाद पीड़ित की मां ने धतीर पुलिस चौकी में एक शिकायत दी।
शिकायत के बाद की घटनाएँ शिकायत के बाद देशराज के बेटे धर्मवीर ने पीड़ित परिवार के साथ गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.