युवक पर छेड़छाड़, अभद्रता और धमकी देने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक आए दिन उसे परेशान करता है। महिला का कहना है कि बीते दिनों आरोपी युवक ने उसके साथ अभद्रता की और अश्लील टिप्पणियां करते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी की हरकतों के कारण वह और उसका परिवार भय के माहौल में जीवनयापन करने को बेबस हैं। पूरे धना चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.