आगरा, मार्च 8 -- रकाबगंज क्षेत्र में युवक पर छुरी से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पेट, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर छुरी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल उसे बचाया। पीड़ित नीरज निवासी स्वरूप नगर टीला हुसैनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना छह मार्च शाम करीब चार बजे की है। वह घर के बाहर बस्ती से गुजर रहे थे। तभी पास के एक युवक ने अचानक उन पर छुरी से हमला कर दिया और पेट में वार कर दिया। इसके बाद गर्दन और चेहरे पर भी कई बार प्रहार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।...