युवक पर छुरी से हमला, गले और नाक पर गंभीर चोट
आगरा, जून 6 -- लोहामंडी क्षेत्र में एक युवक पर धारदार छुरी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला गंगाराम निवासी चमन लाल ने बताया कि उनका बेटा सुनील शुक्रवार रात काम से लौट रहा था। उसके साथ करण और पड़ोसी जीतू भी थे। रात करीब 8:15 बजे बेसन की बस्ती तिराहे के पास कटघर मार्ग पर ट्रैफिक के कारण उनकी बाइक धीमी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आकाश नामक युवक ने सुनील पर धारदार छुरी से हमला कर दिया। हमले में सुनील के गले और नाक पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथी उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.