प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- गौरा। थाना फतनपुर के मेडुआडीह गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी देवमणि ने बताया कि 15 नवंबर की रात गांव के ही निखिल पुत्र फूलचंद ने घर में रखा मटर, सरसों, अरहर, अरसी आदि उठा ले गया। घटना को उनके पड़ोसियों ने देखा और उससे पूछा तो उसने अनाज के बदले रुपये देने की बात कही। जब शुक्रवार को उससे रुपये की मांग की तो वह आग बबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में उसने फतनपुर पुलिस से गुहार लगाई। फतनपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.