युवक पर चाकू से हमला मामले में प्राथमिकी
देवघर, मई 27 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे परिसर में गत 19 मई को हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल संताली गांव निवासी सौंदर्य ने रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 19 मई की मध्य रात्रि वह जसीडीह बाजार से अपने घर संताली जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या पांच की सीढ़ी की ओर जा रहा था। उसी दौरान पार्किंग स्थल के पास कजरिया कॉलोनी निवासी रामा अपने सहयोगियों के साथ बैठा था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-ग्लौज करते हुए चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने रेल थाना में शिकायत दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.