शामली, अप्रैल 18 -- कैराना। कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी मनीष ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने चचेरे भाई आर्यन को तलाश करते हुए कैराना की और आ रहा था। सहपत ईंट भट्टे के पास आर्यन के साथ मनीष, विशाल बैठे हुए थे। उसने आर्यन को घर चलने को कहा, तो विशाल ने फोन करके तितरवाड़ा निवासी घोलू को बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घोलू ने उसके हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक पर हमला, गंभीर तमंचे के साथ एक गिरफ्तारकैराना। शुक्रवार शाम पुलिस भूरा-रजवाहा पटरी पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को रोककर तलाशी ली...