बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बहन के प्रेमी को चाकू मारने के मामले में युवक और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों का हमले की धारा में चालान कर दिया। बालैनी निवासी 24 वर्षीय शिवम ने बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। गत दिवस वह युवती के साथ बागपत में दिल्ली रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के भाइयों और पिता ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Balia News: युवक को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। जिसके बाद प्रेमिका का...