मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- बुढ़ाना। पुलिस ने युवक को घर से बुलाकर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। कस्बे के लुहसाना रोड निवासी शोयब पुत्र जाहिद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे के ही सावेज उर्फ जिद्दी व अरशद उर्फ निन्ना उसे घर से बुलाकर ले गए। उन्होंने स्टेट बैंक मार्किट में ले जाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमलाकर दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...