लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में युवक पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को रविवार को बाराबेरवा मीट मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल आरोपी बर्रा कानपुर निवासी तुषार वर्मा और उसका साथी निहस्ता, रायबरेली निवासी इंद्रेश शर्मा उर्फ दीपक शर्मा है। इंद्रेश किराये के मकान पर आलमबाग पर रहता है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि घायल युवक अभिषेक के चाचा माती बिजनौर निवासी सतीश सिंह की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। फुटेज जांच में मुख्य आरोपी तुषार वर्मा दिखाई दिया। आरोपी ने बताया होटल एसएस ग्रांडियर में न्यू ईयर की पार्टी में हुए लड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.