युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 11 -- चोपन। स्थानीय थाना पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी को रविवार की रात गिरफ्तार किया। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि अभय जायसवाल पुत्र समाकान्त जायसवाल निवासी सलखन बाजार की तहरीर पर आरोपी कन्हैया जायसवाल और सुधीर उर्फ लखन जायसवाल पुत्र स्व राकेश जायसवाल निवासी ग्राम सलखन चोपन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से उनकी तलाश की जा रही है। रविवार की रात दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के सलखन स्थित सैनिक होटल के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो युवकों को चाकू से किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.