सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भवदेपुर वार्ड नंबर 12 में मेला रोड बीती रात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक शहजादी खातून के 22 वर्षीय पुत्र अमानत है। जानकारी के अनुसार, अमानत के भाई रुस्तम का मोहल्ले में कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। इसी दौरान अमानत बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वह जख्मी हो गए। घायल युवक की मां शहजादी खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। दर्ज मामले में छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवदेपुर वार्ड नंबर 1 निवासी राजेश कुमार के पुत्र राजा मोहन उर्फ राजकुमार तथा सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी नथुनी प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.