फतेहपुर, मार्च 9 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। नारायनपुर गांव निवासी अभय कुमार ने बताया कि उसका भाई अशोक कुमार सात मार्च की शाम घर से पैसे लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रिंकू और रितेश ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया। अभय का आरोप है कि रितेश ने चाकू से वार कर दिया, जिससे अशोक की पीठ में गहरा घाव हो गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...