युवक पर चाकू से हमला, तीन युवकों पर केस
रुडकी, मई 31 -- चाऊमीन खाने दुकान पर जा रहे एक युवक पर तीन युवकों ने रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम उनका बेटा राहुल दुकान पर चाऊमीन खाने जा रहा था। इस बीच रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से एक युवक ने चाकू से हमला कर बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक पर चाकू से हमला, तीन युवकों पर केस जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कराया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक उर्फ पटवारी निवासी निवासी रुड़की और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.