युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मीरापुर। गांव मुझेडा से रिश्तेदारी में चुडियाला जा रहे एक युवक को बीच रास्ते में रोककर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। मुझेडा गांव निवासी साजिद पुत्र इसरार ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर वह गांव से अपनी रिश्तेदारी में गांव चुडियाला जा रहा था। इस दौरान जब वह चुडियाला गांव के निकट पहुंचा। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक रूकवा ली और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा और आरोपी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.