युवक पर चाकू से जानलेवा हमले करने में छह पर रिपोर्ट
गोंडा, जून 25 -- करनैलगंज, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार लखनऊ में चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश बाग निवासी शिवदेवी पत्नी स्वर्गीय रामबाबू गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने नीरज, सूरज, उमाकांत, नीलम, रिंकी तथा जतिन तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 23 जून की रात करीब 11 बजे भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान आरोपितों ने एक राय होकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक इसके बाद सभी लोग पीड़िता के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। तहरीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.