मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- ​मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड मैना गली में सोमवार रात हुई चाकूबाजी में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घायल मो. लकी के बयान पर 15 हमलावरों को आरोपित बनाया गया है। इनमें कई नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर मारपीट, रंगदारी और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...