हापुड़, अप्रैल 21 -- सवांददाता,कोतवाली क्षेत्र के बारादरी मैदान के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला घोसियान निवासी संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई संजीव यादव शाम के समय भोजन के बाद टहलने के लिए घर से निकला था औरबारादरी मैदान की ओर जा रहा था।आरोप है, कि मैदान में पहले से घात लगाकर बैठे छोटा बाजार निवासी राजकुमार ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजीव के गले पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया गया कि जान बचाने के लिए संजीव मौके से भागने लगा, लेकिन हमलावर ने पीछा कर दोबारा वार किया, जिससे उसके हाथ में भी चोट आई।परिजनों का कहना है कि आरोपी पुरा...