बांका, मार्च 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर सोमवार की देर शाम में एक युवक को गोली मारने की घटना मामले में घायल युवक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। तेतरिया गांव के घायल उत्तम कुमार (27) के पिता अशोक कुमार सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि उनका मंझला पुत्र अपने घर में स्थित त्रिमूर्ति डिजिटल स्टूडियो पर बैठा था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उनकी पत्नी पूनम देवी ने घर के उत्तर दिशा में नाले पर दो आदमी को देखा। कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई तथा उक्त दोनों लोग पूरब दिशा की ओर भाग गए। शोर होने पर वह अपने परिजनों के साथ दुकान पर गए तो देखा कि उनका पुत्र कुर्सी पर तड़प रहा है तथा उसकी छाती से खून निकल रहा है। वह पुत्र को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर चले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.