रांची, अप्रैल 18 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़काटोली निवासी सुनील उरांव पिता स्व. सोमा उरांव पर शनिवार दोपहर दो लोगों ने कुल्हाडी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को मृत समझ कर हमलावर तुरंत भाग निकले। घायल सुनील उरांव को उसके दोस्त ने रातू थाना पहुंचाया जहां शिकायत के बाद सुनील को इलाज के लिए सीएचसी रातू भेजा गया। पीड़ित सुनील उरांव ने बताया कि वह अपने पैतृक घर कुम्बाटोली (दक्षिणी पंचायत, रातू) गए थे। इसी दौरान बिरसा उरांव और उसका भाई जट्टु उरांव वहां पहुंचे। दोनों ने बिना कोई बातचीत के अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले पर कुल्हाड़ी का वार लगने से सुनील वही पर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव घटना के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से ...