युवक पर किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की। एक महिला ने एक युवक पर नाबालिग बेटी से मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप लगाया कि एक युवक उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा है। बुधवार की सुबह भी युवक ने बेटी का रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर उसने गाली गलौज करते हु़ए मारपीट की। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- छात्रा से छेड़छाड़ कर युवक ने गाल में काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.