पीलीभीत, मार्च 8 -- बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने फायर कर दिया। जिससे एक युवक बाल बाल बच गया। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी श्वेता पत्नी आकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका पति आकाश मोहल्ले में ही गए थे। समय 11 बजे उसी के मोहल्ले के करन पुत्र रामविलास पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस आया। जब पति के बारे में पूछा तभी उसने अपने पति को फोन न करके पड़ोस में रह रहे अपने भाई अमरपाल पुत्र अशर्फी लाल को बुलाया। वैसे ही जान से मारने की नियत ने करन ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे अमरपाल बाल बाल बच गया। अमरपाल पर बांका से बार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.