कौशाम्बी, जून 13 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा निवासी धर्मराज ने बताया कि उसके घर के समीप ही पड़ोस के शिवचंद्र ने अंडे की दुकान खोल रखी है। 10 जून की देर शाम उसकी दुकान पर जाकर अंडा खा लिया। नकद रुपया नहीं होने पर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। इसके लिए दुकानदार ने मना कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, वह पास की दूसरी दुकान से नकदी लेने जा रहा था। तभी दुकानदार शिवचंद्र, उसका बेटा श्यामकुमार व भतीजा प्रमोद गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इससे पीड़ित वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। यह भी पढ़ें- मां-बेटे की पिटाई में एसपी के आदेश पर केस उनके आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...