औरैया, जनवरी 8 -- अयाना। थाना क्षेत्र के नगला चिंताई निवासी इंद्रपाल सिंह दोहरे ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार शाम को गांव के मोहित दोहरे गाली गलौज कर रहा था। बेटे बबलू के विरोध करने पर आरोपी ने उसके बेटे बबलू दोहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी धमकी देने के बाद मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.