लखनऊ, मई 2 -- शहीद पथ स्थित कालिका ढाबे के सामने 23 फरवरी की रात मारपीट कर युवक पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रतापगढ़ के अजीत नगर ठकुरैया निवासी तेजस सिंह और प्रतापगढ़ के ही पट्टी निवासी गौरव पांडेय के रूप में हुई है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने इन्हें प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को कालिका ढाबे के सामने कार का हॉर्न बजाने से नाराज होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नमन भटियानी और तुषार त्यागी से मारपीट की थी। तुषार बेहोश हो गया तो उसके ऊपर शुभम ठाकुर ने कार चढ़ा दी थी। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। शुभम सहित अन्य की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- मानगो मारपीट व लूट कांड में दो आरोपी हिरासत में, पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.