वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। पहड़िया मंडी में नारियल खरीदने आए युवक पर कटारी से हमले और मुकदमा वापस लेने की धमकी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लंका के भोगाबीर निवासी अमित सोनकर के अनुसार पहड़िया मंडी से से बाहर निकलते समय नेवादा, सुंदरपुर निवासी विशाल सोनकर और अशोक सोनकर ने गाड़ी रोक ली। दोनों ने पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध पर नारियल काटने वाली कटारी से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...