देवरिया, मार्च 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के एक वार्ड की रहने वाली एक किशोरी के बहला फुसलाकर भगाए जाने के मामले में पुलिस ने पिता के तहरीर पर उसी वार्ड का रहने वाला एक युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है।उपनगर के एक वार्ड के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी 7 मार्च को सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी भगाए युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...