बिल्ल्होर, नवम्बर 5 -- बिल्हौर,संवाददाता। ककवन के एक गांव के एक युवक ने बुधवार देर रात एक युवती के बात न करने से आहत होकर डाई पीते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल की। मेटा अलर्ट की मदद से बीस मिनट में पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई। और युवक को परिवार के सामने समझाया। एसओ ककवन जितेंद्र राजपूत के मुताबिक ककवन के एक गांव का शोभित कुशवाह 21 वर्ष का एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बुधवार को दिन में शोभित युवती को बार-बार फोन मिलाता रहा। लेकिन युवती ने कोई जबाब नही दिया। युवती के फोन पर बात न करने से वह बुरी तरह से आहत हो गया। और उसने देर रात आत्महत्या करने के इरादे से डाई मिलाकर पीने का 23 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही 5 मिनट के अंदर मेटा अलर्ट से पुलिस को लोकेशन आ गई। ककवन पुलिस बीस मिनट में ही ...