रांची, मार्च 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी के पुरनाडीह में रविवार की रात 35 वर्षीय मंटू नायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंटू नायक, पिता अशोक नायक सिकिदिरी थाना क्षेत्र के रानूदारू का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से मंटू अपने ससुराल सताकी में रहकर एक ईट भट्ठे में काम करता था। उसने अपने ससुराल के घर के कुछ दूर पलाश पेड़ में रस्सी से फांसी लगाई। सोमवार की सुबह अनगड़ा थाना की पुलिस ने मंटू का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मौत का अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से व अवसाद से गुजर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.