हल्द्वानी, मई 14 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि जिस दुपट्टे से फंदा लगाया गया, उसके कारण यह निशान बने होंगे।सीओ अमित सैनी ने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके भतीजे ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राज अरोरा निवासी बृज विहार, हल्द्वानी के रूप में हुई। मृतक की रेलवे बाजार में दुकान थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीओ ने ...