रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार दोपहर एक युवती आत्महत्या के लिए काशीपुर फ्लाईओवर पर पहुंच गई। इस दौरान युवती ने बताया कि उसका प्रेम संबंध मोहल्ले के ही एक युवक से पिछले सात सालों से चल रहा है। युवक बैंक में नौकरी करता है और उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई। बीते सात अप्रैल की रात वह उसके घर आ गया और शादी करने की बात करते हुए उससे जबरन संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने कई बार शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। अब युवक ने उसे धमकी दी कि यदि शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत युवती आत्महत्या के लिए फ्लाईओवर में पहुंच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.