युवक ने शराब के साथ जहर खाकर की खुदकुशी
बांदा, जून 11 -- बांदा। युवक ने खेत में शराब के साथ जहरीला पदार्थ मिला कर पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के पाहरा बरूई निवासी बच्छराज ने बताया कि 45 वर्षीय बड़ा भाई कमलेश यादव पुत्र जगन्नाथ मंगलवार दोपहर घर से बिना बताए निकल गया। घर से आधा किमी. दूर खेत में उसने पहले शराब पी इसके बाद सल्फास की गोलियां गटक ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो वह अचेत पड़ा था। उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर घरवालों ने उसे रानी दुर्गावती मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.