सहारनपुर, मार्च 25 -- सरसावा। क्षेत्र के गांव झरौली निवासी युवक ने रास्ते में मिले रुपये और जरूरी दस्तावेज उनके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की। कुलदीप सैनी पुत्र सतीश सैनी शाहजहांपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कुछ नकदी और महत्वपूर्ण कागजात मिले। कागजात में दर्ज पते के आधार पर वह सीधे गांव वाजिदपुर पहुंचे और ग्राम प्रधान दिलशाद से संपर्क किया। प्रधान ने कागजात के मालिक सलीम को मौके पर बुलाया। अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस सुरक्षित वापस पाकर सलीम ने राहत जताते हुए कुलदीप का आभार व्यक्त किया। कुलदीप के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में भरोसा और ईमानदारी को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.